फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखावटी मध्य गंगनहर कटी, आसपास के खेत जलमग्न

विज्ञापन
कटी नहर की पटरी देखते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
औरंगाबाद/खानपुर। लखावटी मध्य गंगनहर खानपुर थाना छेत्र के गांव परवाना के काली मंदिर के सामने शनिवार की देर शाम करीब 50 मीटर कट गई। जिससे आसपास के खेत जलमग्न हो गए। साथ ही कई गांवों का संपर्क मार्ग तहस नहस हो गया। ग्रामीणों ने पानी को रोकने की कोशिश की। लेकिन नहर में पानी की रफ्तार अधिक होने के कारण पानी को खेतों में जाने से नहीं रोका जा सका। समाचार लिखे जाने तक सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुंच सका था। जिस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शनिवार शाम 4.30 बजे लखावटी मध्य गंगनहर की पटरी कट गई। नहर कटने की सूचना पर परवाना, रामगढ़, सूरजपुर टिकरी, प्रेमपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण मोके पर पहुंचे। नहर का पानी परवाना, खि़दरपुर और मानपुर के ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गया। आसपास के खेत पानी से लबालब भर गए। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते नहर फूल चल रही थी। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि नहर की पटरी पर रोका नही लगाया गया तो हजारों बीघा फसल डूबने के साथ कई गांवों में पानी भर जाएगा। बहरहाल खेत जलमग्न होने से किसानों के भारी नुकसान होने की आशंका है। परवाना ग्राम प्रधान श्योराज सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग को मामले से अवगत करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक समस्या का समाधान नही हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें