फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने फरसे से काटा चीनी राष्ट्रपति के पुतले का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चीन और भारतीय सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 सैनिकों की मौत के बाद जनपदवासियों में भी आक्रोश का माहौल है। वहीं, अब पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने समर्थकों संग बुधवार को आवास के बाहर चीन के राष्ट्रपति के पुतले पर फरसे से वार कर काटा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सेना आमने सामने है। बीते दिनों चीन और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से देशभर में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, बुधवार को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपने आवास के बाहर समर्थकों के साथ एकजुट हुए। साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फोटो लगाकर एक पुतला तैयार किया गया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों संग जमकर नारेबाजी की और फरसे से पुतले का गला काट डाला। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान उनके समर्थक चीन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव अपडेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें