सिकंदराबाद। नगर में कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में बैचेनी का माहौल है। तहसील क्षेत्र में पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आए छह लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में कोरोना कहर बरपा रहा है । पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमण के केस मिलने से लोगों की परेशनी बढ़ गई है। एक सप्ताह पूर्व शरावगीबाड़ा में एक ही परिवार के पांच लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया था। जांच के लिए भिजवाए सैंपलों में सोमवार को 60 वर्षीय वृद्धा और 45 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को नगर के मोहल्ला शरावगीवाड़ा निवासी संक्रमित व्यापारी के संपर्क में आए छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को नगर के कायस्थवाड़ा मृतक सेवानविृत बैंक कर्मचारी के संपर्क में आए, मोहल्ला मदनभट में संक्रमित मां-बेटी के संपर्क और गुलावठी रोड स्थित गांव निवासी कोरोना संक्रमित के पिता समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, बुधवार को ककोड़ क्षेत्र के गांव में दो कोरोना संक्रमितों के मिलने से सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है।