फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमटा चोरी का आरोप लगाने के कारण की साधुओं की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पगौना के शिव मंदिर में साधुओं की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी ने जेल जाने से पूर्व पुलिस को बताया था कि साधुओं ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। इस कारण वह आहत था और उनकी हत्या कर दी। गौरतलब है कि अनूपशहर कोतवाली के गांव पगौना के शिवमंदिर में रह रहे दो साधुओं की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गयी थी । मंगलवार को साधुओं का मंदिर परिसर में संत परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया था । इसके बाद एहतिहात के तौर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है। वहीं आरोपी मुरारी उर्फ राजू ने जेल जाने से पहले बताया कि साधुओं ने उस पर चीमटा चोरी का आरोप लगाया था । जो उसे चुभ गयी थी और इसी के चलते उसने गुस्से में साधुओं के सिर पर डंडा मारकर उनकी हत्या कर दी थी । आरोपी ने साधुओं के मारने पर कोई अफसोस नहीं जताया। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम में साधुओं के सिर में ही चोट आयी है । प्रकरण की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मुरारी भांग के नशे का आदि था। जांच और पूछताछ में सामने आया है कि साधुओं द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने से वह नाखुश था। इसी कारण उसने हत्या किए जाने की भी बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें