फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबी तीन महिलाओं में से दो के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। बबस्टरगंज घाट के दूसरी साइड जिला संभल के सिसौना डांडा कार्तिक पूर्णिमा मेला ग्रांउड गंगातट पर गंगास्नान के दौरान डूबी तीन महिलाओं में से दो के शव मिल गए हैं। वहीं, एक महिला के शव की तलाश में पीएसी फ्लड टीम जुटी हुई है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के आदमपुर क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर उर्फ बंटी अपने पत्नी सुनीता (२६), तीन बच्चों व शादीशुदा बहन मीनाक्षी (२८) उसके पति रामबहादुर व तीन बच्चों और साली कामिनी उसके पति दिनेश और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने साले चमन निवासी गांव डुप्टा खुर्द की शादी में भाग लेने के बाद सोमवार को गंगास्नान के लिये आए हुए थे। गंगास्नान के दौरान बंटी व उसके बहनोई रामबहादुर पैर फिसलने की वजह से डूबने लगे। जिनकों बचाने के लिये पत्नी सुनीता, साली कामिनी व बहन मीनाक्षी गंगा में कूद गए। इस दौरान बंटी व रामबहादुर तो बचने में कामयाब हो गए लेकिन तीनों महिलाएं गंगा के तेज बहाव में बह गईं। अनूपशहर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को तीनों की गंगा में पीएसी, जलपुलिस व गोताखोंरों के माध्यम से युद्धस्तर पर तलाशी कराई थी। देर रात कोई कामयाबी नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह फिर सीओ अतुल चौबे के निर्देशन में सर्च अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को सुनीता व मीनाक्षी के शव बरामद हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मीनाक्षी और सुनीता के शव सर्च आपरेशन के दौरान मंगलवार को पीएसी फ्लड टीम के जवानों को तैरते मिले हैं। जबकि, कामिनी की तलाशी जारी है। बंटी की तहरीर पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। इस दौरान संभल जिला प्रशासन की ओर बचाव अभियान व सर्च आपेरशन में कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें