फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में काली नदी रोड पर गत 21 जुलाई की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी  क्षेत्र के गांव जुलेपुरा निवासी शौकत पुत्र फकीरा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसके भाई अनवार को मंगलवार शाम काली नदी रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया था। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। नई मंडी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें