फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर पुलिस, सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक कर रहे कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को दिया गया नोटिस प्रकरण अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पुलिस बैकफुट पर आई तो उधर, पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर पुलिस के खिलाफ टिप्पणियां करनी शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि लॉक डाउन के चलते जनपद से भी काफी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने परिजनों आदि के साथ गुजर रहे हैं। शिकारपुर तिराहा फ्लाईओवर के निकट पूर्व विधायक गुड्डू पंडित आवास है, बीते कुछ दिनों से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों के खाने-पीने व घर पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे। चार दिन पूर्व  चौकी इंचार्ज ने पूर्व विधायक के घर नोटिस चस्पा किया था कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करा रहे हैं और लोगों को खाने पीने की वस्तुओं का लालच देकर लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि, उक्त नोटिस में पूर्व विधायक का नाम इंगित नहीं था। नोटिस चस्पा करने के मामले में पूर्व विधायक उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया था। शुक्रवार को एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और स्पष्टीकरण जारी किया था। जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक के पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में चार मुकदमे दर्ज होने की भी बात कही थी। इसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया था। चौकी इंचार्ज के लाइन हाजिर होते ही विधायक व उसके समर्थक सोशल मीडिया पर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अब पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, डिबाई क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने बताया कि पुलिस-प्रशासन मुझ पर दबाव बनाना चाहता है, लेकिन मैं दबाव में नहीं आने वाला हूं। लोगों की सेवा अनवरत करता रहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें