बुलंदशहर। जनपद में लोगों के जागरूक न होने की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। सोमवार को पांच साल के दो मासूम समेत 37 लोगों में संक्र मण की पुष्टि हुई। जिसमें 12 अनूपशहर की एक ही कालोनी के निवासी हैं। साथ ही 17 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 1253 हो गया हैं। वहीं, वर्तमान में 241 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। शासन के आदेश और घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाने के बाद भी लोग बीमारियों को छुपा रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। सोमवार को अनूपशहर की पुरानी तहसील क्षेत्र में छह महिला और छह पुरुष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित निकले। बुलंदशहर नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी दो महिलाएं, राधानगर में एक युवक, शेखसराय में एक महिला पूर्व में पॉजिटिव के संपर्क में आने पर कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही देवीपुरा में एक महिला एक पुरुष, राधानगर, ईटारोड़ी, शास्त्रीनगर में एक-एक युवक और डीएम कार्यालय में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें डीएम कार्यालय और शास्त्रीनगर निवासी महिला का पता और नंबर न मिलने पर मरीज भर्ती नहंी किए जा सके। लखावटी ब्लॉक के सहकारी नगर में पांच-पांच साल के दो मासूम समेत चार एक ही परिवार के और गांव राजगढ़ी निवासी एक युवक व औरंगाबाद नगर के मैन बाजार निवासी सात वर्षीय मासूम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खानपुर के मोहल्ला वैश्यान निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुर्जा के मोहल्ला कोट निवासी एक ही परिवार के दो सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहासू क्षेत्र के गांव रनाईच में कासगंज से आए पिता-पुत्र और गुलावठी के छपरावत में दिल्ली से आए एक युवक में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुइ्र। इसके अलावा जहांगीराबाद के गांव ककरई और शिकारपुर के मोहल्ला कोटशेर में एक-एक महिला संक्रमित मिली। वहीं, 17 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोट जनपद में दो मासूम और तीन प्रवासी समेत 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही 17 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक मिलने पर कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लोगों से अपील है बीमारी न छुपाएं और कोरोना जांच कराने में सहयोग करें। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी