फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज, छह हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार में में भी इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, छह लोग विभिन्न कोविड अस्पतालों से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए हैं। जनपद में अब तक कुल 642 संक्रमित केस मिल चुके हैं। जिसमें से 464 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 156 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, 22 लोगों की मौैत हो चुकी है। बुलदंशहर नगर व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पांच विभिन्न स्थानों पर एंटीजन किट से हुई जांच में आठ लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसमें देवीपुरा में तीन, राधानगर में दो धमेड़ा कीरत का गांव सुजापुर में एक, कलौली गांव में एक और आवास विकास सेेकेंड में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा जहांगीराबाद में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें पुख्ता बाजार निवासी एक मेडिकल स्टोर के संचालक के परिवार के चार सदस्य जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा मोहल्ला खाक्रोवान निवासी एक सफाई कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। पहासू कस्बा के मोहल्ला संत कबीर नगर बौहरान में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि डिबाई में चार लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत गिरी ने बताया कि रैंडम टेस्ट की टीम ने रामलीला ग्राउंड और पुलिस चौकी पर टेस्ट किए हैं, जिसमें मोहल्ला हंसियगंज निवासी एक युवती, गालिबपुर गांव निवासी एक ग्रामीण, एक युवक और गांव दौलतपुर निवासी एक युवती की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, सिकंदराबाद में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कोट बृहस्पतिवार को जनपद के कई स्थानों पर कुल 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसमें नगर क्षेत्र के सर्वाधिक आठ मरीज हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया है। आज छह मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें