फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व हिंदूवादी संगठनों के नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को दबोचने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर ठकुरान में तैनात चौकीदार मुकेश ने बृहस्पतिवार सुबह जंगल में गोवंशों के अवशेष पड़े हुए देखे। चौकीदार ने आस पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों द्वारा आस पास खोजबीन किये जाने पर गांव के निकट स्थित घने जंगलों से गांव रिवाड़ा निवासी शहजाद व भुल्ला भागते हुए दिखाई दिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जंगल में पड़े हुए गौवंश के अवशेष देख तत्काल कोतवाली पुलिस व हिंदूवादी संगठनों को सूचना दी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायज़ा लिया। साथ ही पुलिस ने पशु चिकित्सक की सहायता से मौके पर मिले अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र छोटे गहना ने मौके से भागे दोनों आरोपियों के नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहजाद पुत्र बादाम व भुल्ला पुत्र आमान निवासी रिवाड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। कोट यतेंद्र छोटे की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ गोवध एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। - विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें