फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय मासूम समेत 13 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार को 600 के पार पहुंच गया। जिले के तीन क्षेत्रों में 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक तीन साल का मासूम भी शामिल हैं। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से 18 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में संक्रमितों की संख्या 607 हो गई हैं। साथ ही अब तक 436 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार के खुर्जा क्षेत्र में सर्वाधिक 10, स्याना क्षेत्र में दो और अनूपशहर क्षेत्र में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। खुर्जा में मोहल्ला करीमपुर में एक, मोहल्ला बुर्जउस्मान में दो, मोहल्ला पंजाबीयान में तीन और मोहल्ला मुकरबा में चार पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिसमें करीमपुर, मुकरबा और बुर्जउस्मान का एक-एक पॉजिटिव पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आने पर और बुर्जउस्मान में एक युवक की रेंडम जांच के दौरान और पंजाबीयान व मुकरबा में तीन-तीन नए संक्रमित मिले हैं। स्याना नगर क्षेत्र में मोहल्ला चौधरीयान निवासी तीन वर्षीय मासूम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जो पूर्व में संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आया है। साथ ही खानपुर के गांव कनौना निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। जो पूर्व में मिले संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आई। इसके अलावा अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य अफसरो के अनुसार युवक नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है और बुखार आने पर सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को कोविड-१९ में भर्ती करा दिया गया हैं। एसडीएम ने बताया कि गांव को कंटनमेंट जोन घोषित करने के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा हैं। तीन प्रवासी समेत १८ हुए डिस्चार्ज अलीगढ़ अैर नोएडा में जनपद निवासी एक-एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जहां डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, १६ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने वालों में तीन प्रवासी, जहांगीराबाद-बुलंदशहर का एक-एक, पहासू के तीन, खुर्जा के चार और डिबाई छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार अलीगढ़-नोएडा से एक-एक, वीआईआईटी से चार और जेपी चिट्टा से १२ मरीज डिस्चार्ज हुए। जनपद में अब तक ४३६ मरीज डिस्चार्ज हो चुके है और २० कि अब तक मौत और शेष १५१ का विभिन्न कोविड-१९ अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट एक तीन वर्षीय बच्चे समेत १३ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-१९ में भर्ती करा दिया गया हैं। साथ ही १६ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर और दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें