फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.12 लाख किसान बनेंगे गन्ना समितियों के भाग्य विधाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन स्तर से गन्ना समितियों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी होने के बाद से समिति में किस्मत आजमाने वाले धुरंधरों का गुणा भाग शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव के अलावा ग्रामीण परिदृश्य में होने इस चुनाव के लिए दिग्गज गांव से लेकर शहर तक की दौड़भाग शुरू कर चुके हैं। चार अगस्त से गन्ना समिति की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जनपद में १.१२ लाख बांडधारी किसान इन गन्ना समितियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चलते पूर्व में गन्ना समिति का चुनाव पूर्व में स्थगित कर दिया था। अब अनलॉक टू आने के बाद दोबारा से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जनपद में बुलंदशहर, स्याना और अनूपशहर समिति संचालित हैं। इसमें शामिल करीब १.१२ लाख किसान चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। विभागीय अफसरों के अनुसार चार अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया २८ अगस्त तक जारी रहेगी। चार अगस्त को तीनों गन्ना समितियों से जुड़े उन किसानों की सूची जारी कर दी जाएगी, जो मतदान में भागीदारी करेंगे। पहले समिति के डेलीगेट का चुनाव होगा। उसके बाद डायरेक्टर और फिर अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार तीनों समितियों में चुनाव लडऩे वाले इच्छुक प्रत्याशियों ने भी अपनी-अपनी ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। साथ ही अपनी जीत के लिए मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से वोट प्राप्त करने के लिए संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि इस चुनाव में भी अंदरखाने से प्रत्याशी सत्ताधारी दल और क्षेत्र में मजबूत दम खम रखने वाले नेताओं की शरण भी लेते रहे हैं। 36 डायरेक्टर करेंगे तीन अध्यक्षों का चुनाव जनपद के करीब 1.12 लाख किसान तीनों समितियों में 300 से 400 के बीच अपने अपने डेलीगेट चुनेंगे। यह डेलीगेट तीनों समितियों पर 12 -12 डायरेक्टर चुनेंगे। इसके बाद तीनों समिति के सभी 36 डायरेक्टर अपनी-समिति का एक-एक अध्यक्ष चुनेंगे। कोट गन्ना समितियों के चुनाव का आदेश मिलने पर तीनों समिति के अधिकारियों ने चुनाव करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष करवाने के लिए समिति के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें