फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट बुक कराकर बिल्डर ने ले लिया 38 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले हरीश सिंह बिष्ट को उनके ही एक परिचित प्रॉपर्टी डीलर विनय कुमार ने राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर बिल्डर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि विनय ने नित्या होम्स बिल्डर के साथ मिलकर फ्लैट बुक कराकर उसे पर इंडिया बुल्स बैंक से 38 लाख रुपये का ऋण ले लिया। बाद में उनकी किस्त जमा करना बंद कर दिया। मामले में उन्होंने विनय कुमार, संजीव कुमार, पुनीत त्यागी, गौरव त्यागी, अंजली, अजीत ठाकुर, सोम चंद्रा और इमरान खान के खिलाफ नंंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरीश सिंह बिष्ट का कहना है कि विनय ने उन्हें नित्या होम्स बिल्डर के प्रोजेक्ट में एक फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। जिसे बुक करने के बाद विनय ने बिल्डर पुनीत त्यागी व उसके साथियों के साथ मिलकर इंडिया बुल्स नामक बैंक से फ्लैट पर ऋण पास करा दिया। जिसकी किस्त जमा करने का भी विश्वास दिलाया। कुछ समय तक उन्होंने किस्त जमा की लेकिन बाद में बंद कर दी। आरोप है कि बैंक अधिकारियों के पास उनके चेक थे तो जब किस्त जमा नहीं हुईं तो उन्होंने चेक बैंक खाते में लगाकर बाउंस करा दिए और कोर्ट में केस दाखिल करा दिया जो गुरुग्राम में विचाराधीन हैं। हरीश सिंह का कहना है कि आरोपी न तो किस्त जमा कर रहे हैं और उन्होंने न फ्लैट दिया न रुपये। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें