फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक नहीं बन सका आईपीएस, फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के महेंद्रा एन्क्लेव में अनमोल नायडू (22) ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनमोल ने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी से परेशान होकर आईपीएस नहीं बन पाने का दर्द लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। अनमोल ने आत्महत्या के पीछे आईपीएस न बन पाना कारण लिखा है। इसके पीछे उसने आर्थिक तंगी भी दूसरा कारण बताया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से तमिलनाडू के रहने वाले मुकेश नायडू महेंद्रा एंक्लेव के जी-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। मुकेश लोहा मंडी स्थित यश ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका छोटा बेटा अनमोल मुकेश नायडू एमबीए पास था और पूर्व में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। पिछले काफी समय से वह नौकरी छूट जाने के कारण बेरोजगार था। अनमोल ने बुधवार दोपहर को घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें अनमोल ने लिखा है कि वह आईपीएस बनना चाहता था, लेकिन पैसों की तंगी ने उसे आईपीएस नहीं बनने दिया। अनमोल ने अपने कुत्ते के पट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जान दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या की वजह स्पष्ट की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें