फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी अपार्टमेंट में एओए ऑफिस के निर्माण का रेजिडेंट्स ने किया विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी अपार्टमेंट में एओए ऑफिस के निर्माण का विरोध, हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट में जे-टॉवर के नीचे यूटिलिटी एरिया में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का ऑफिस के निर्माण को लेकर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। एओए ऑफिस निर्माण पर अड़े बिल्डर द्वारा पुलिस बुलाए जाने से रेजिडेंट का रोष बढ़ गया। रेजिडेंट्स ने पुलिस को बताया कि किड्स प्ले एरिया के सामने लोगों की बगैर सहमति के अवैध रूप से एओए ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है। जबकि सोसायटी के लेआउट में जे-टॉवर के नीचे एओए ऑफिस का कोई जिक्र नहीं है।
रेजिडेंट्स ने कहा कि लोगों को बगैर बताए जे-टॉवर में फ्लैट नंबर जे-106 के ठीक नीचे यूटिलिटी एरिया में दीवार खड़ी कर दी गई। किड्स प्ले एरिया के सामने हो रहे निर्माण से बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा है। रेजिडेंट्स ने बताया कि निर्माण का विरोध करने पर बिल्डर की ओर से निशाना बनाते हुए फ्लैट में अवैध निर्माण करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ रेजिडेंट्स ने जीडीए में ऑनलाइन शिकायत करने के साथ कविनगर थाने में पुलिस को भी तहरीर दी है। साथ ही बिल्डर को निर्माण रोकने के लिए लेटर सौंपा गया है। सोमवार को रेजिडेंट्स जीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स ने बताया कि एओए का कार्यालय बनने से वाहनों के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी। ऐसे में सभी रेजिडेंट्स को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ऐसे में बिल्डर प्रतिनिधि से जे-टॉवर के नीचे एओए कार्यालय का लेआउट दिखाने और निर्माण कार्य नहीं करने देने की बात कही गई लेकिन रेजिडेंट्स की बात सुनने की जगह बिल्डर की ओर से निर्माण करने की बात कही जा रही है। इस मौके पर शुभम सिंह, विनोद गुप्ता, अमित यादव, प्रवीण कुमार, राजीव सिंह, अभिनव सिंह, मनोज सिंह, इमरान खान, विशाल साहू, ओमेंद्र सिंह, पंकज कुमार सहित आदि रेजिडेंट्स मौजूद रहे।
------------------
रेजिडेंट्स की परेशानी, उनकी जुबानी:
1. रेजिडेंट्स को बगैर बताए जे-टॉवर के नीचे एओए ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है। जबकि सोसायटी के लेआउट में एओए ऑफिस का कोई जिक्र नहीं है। बिल्डर उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। - वीके गुप्ता, निवासी
---
2. बच्चों के किड्स प्ले एरिया के सामने यूटिलिटी एरिया में अवैध रूप से एओए ऑफिस का निर्माण किया जा रहा था। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इसका विरोध किया गया है। निर्माण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। - शुभम सिंह, निवासी
विज्ञापन

---
3. अवैध रूप से किए जा रहे एओए ऑफिस के निर्माण की जीडीए के साथ कविनगर थाने में शिकायत की गई है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। आगे भी इस तरह के अवैध निर्माण का विरोध करेंगे। - अमित यादव, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें