फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीटेक के छात्रोंं ने ब्रेजा कार में किया स्टंट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सड़कोंं पर रविवार रात बीटेक के छात्रों का ब्रेजा कार मेंं स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चारोंं को गिरफ्तार कर कार सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार रात वायरल वीडियो में चार युवक तेज गति से कार चलाते दिखाई दे रहे थे। चारों युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे थे। कार में तेज गाने बजा रखे थे। कार सिटी फारेस्ट के आसपास गुजरती दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने 20 से 22 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। साथ ही सर्विलांस से डंप डाटा लेकर युवकोंं को ट्रेस किया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। स्टंट कर रहे युवकोंं को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेजा कार को सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वह आरकेजीआइटी कालेज में पढ़ाई करते हैं। गिरफ्तार आरोपी कौशर रहमान, कृष्णा अंकन, तुषार सिंह व आशुतोष को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें