फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटीएस ने हिरासत में लिए संदिग्धों को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील क्षेत्र के चार गांव कलछीना, नेकपुर, खैराजपुर और रावली से 10 लोगों को पूछताछ के बाद आंतक निरोधी दस्ता (एटीएस) ने छोड़ दिया है। शनिवार रात एटीएस और स्थानीय पुलिस ने चारों गांवों में छापा मारकर पीएफआई से जुड़े होने के शक में दस लोगों को हिरासत में लिया था। उधर, सोमवार को खुफिया विभाग भी गांव में सक्रिय रहा।
विज्ञापन

मोदीनगर के भोजपुर स्थित गांव कलछीना में शनिवार रात यूपी एटीएस ने छापा मारकर यहां से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा टीम मुरादनगर के नेकपुर गांव से दो लोगों को उठा ले गई थी। एटीएस ने सभी संदिग्धों से पूछताछ की। टीम ने संदिग्धों से रातभर पूछताछ करने के बाद प्रतिबंधित संगठन से सीधा संबंध सामने नहीं आने के कारण रविवार को बिना कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया।
सुरक्षा एजेंसी क्षेत्र में रहकर उन पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा स्थानीय खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। खुफियाकर्मी सोमवार को गांव में डेरा डालकर यहां की टोह लेते रहे। स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मुद्दे पर बयान देने से बचते रहे। हिरासत में लिए गए लोग भी मामले पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें