फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: अपहरण कर डेढ साल के मासूम की गला काटकर निर्मम हत्या, घर से कुछ दूर खेत में मिला शव, आरोपी को जमकर धुना

Wed, 14 Dec 2022 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में डेढ साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मासूम का शव घर से कुछ दूर खेत में मिला। आरोपी गांव का ही है। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई भी की है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर इलाके में डेढ वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मासूम का शव घर से कुछ दूर गन्ने के खेत में मिला है। वहीं, निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद मौके पर आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर कोई हाथियार नहीं मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना इलाके के गांव सौझना झाया में यह वारदात हुई। गांव निवासी 35 वर्षीय काजू उर्फ किशनपाल घेर में अकेले खेल रहे डेढ वर्षीय वैभव पुत्र सौरभ को खिलाने का बहाना गोद में उठाकर ले गया। आरोपी ने घेर से करीब 5 सौ मीटर की दूर स्थित एक ईंख के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वैभव का परिवार खेत पर गया हुआ था। मासूम घेर में अकेला खेल रहा था। कुछ समय बाद बच्चे की मां ने मासूम को गायब देखा तो खोजबीन शुरू की। काफी देर तक पता नहीं चला। परिजन और अन्य ग्रामीण भी मासूम की तलाश में जुट गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परिजनों को गांव में रहने वाले काजू पर बच्चे को गोद में उठाकर खेतों की तरफ जाने की जानकारी दी। परिजन मासूम की तलाश में निकल गए, इसी दौरान रास्ते में मासूम का एक जूता मिला। आगे कुछ दूर आरोपी काजू खेत के बाहर खड़ा मिला तो परिजनों को शक हुआ। 
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। आरोपी ने मासूम को लाने की बात नहीं कबूल की। ग्रामीणों ने काजू की शक में पिटाई की तो घटना का खुलासा हुआ। खेत में तलाश करने पर मासूम की गर्दन कटी मिली। मासूम की हालत देखकर परिजन और पिता बेहोश हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर आ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा।

पुलिस को घटनास्थल पर कोई हाथियार नहीं मिला है। ग्रामीण आरोपी द्वारा मासूम का खून पीने की आशंका जता रहे हैं। सौरभ की तीन साल पहले शादी हुई थी, वैभव इकलौती संतान थी, करीब सप्ताह पहले परिवार नोएडा से गांव में आकर रह रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें