फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 400 CCTV, हजारों नंबरों की लोकेशन, 4 घंटे बहन को लेकर घूमा; फिर आरी से रेता गला; भाई ने बदल लिया था हुलिया

Mon, 27 Jul 2026 02:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के वेबसिटी इलाके में खेत से मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि छोटी बहन प्रेमी से शादी पर अड़ी थी, इस पर गला रेत दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती को उसके बड़े भाई ने ही गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। गाजियाबाद के वेबसिटी थाना इलाके से बरामद शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने रविवार को यह खुलासा किया। मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है।
विज्ञापन


डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 23 जुलाई को काजीपुरा में ज्वार के खेत से युवती का शव बरामद किया गया। ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी उषा ने शनिवार
रात शव की पहचान अपनी भांजी रीमा के रूप में की। वह सिद्धार्थनगर के बंधवाताल से 15 दिन पहले ही उसके यहां आई थी। उषा ने बताया कि 22 जुलाई की रात रीमा बड़े भाई दीपक के साथ निकली थी। 

बदल लिया था हुलिया 
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 400 सीसीटीवी व हजारों नंबरों की लोकेशन खंगाली गई। एक फुटेज में दीपक दाढ़ी, मूंछ व सिर पर घने बाल में नजर आया। हालांकि वारदात के बाद हुलिया बदलकर वह गंजा हो गया। उसने रीमा का फोन भी बंद कर फेंक दिया था। 

 

करीब चार घंटे बहन को लेकर घूमा
दीपक ने पुलिस को बताया कि रीमा सिद्धार्थनगर में ही पड़ोस के एक युवक से शादी करना चाहती थी। दो बार वह उसके साथ भाग चुकी थी। बुधवार को जब वह मौसी उषा के घर पहुंचा तो रीमा उसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इससे नाराज होकर वह रीमा को लेकर रात करीब आठ बजे निकला। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा-नोएडा के बीच चार घंटे उसे घुमाता रहा और प्रेमी को छोड़ने के लिए समझाता रहा।

 

दीपक के अनुसार इसके बाद भी रीमा नहीं मानी तो सेक्टर-62 से एप से ऑटो बुक कर वह उसे काजीपुरा ले गया और पहले गला दबाया फिर खेत में घसीटकर आरी के ब्लेड से गला रेतकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ब्लेड बरामद कर लिया है।

पहले गला दबाया फिर खेत में ले जाकर रेता गला
पूछताछ में दीपक ने बताया कि ऑटो से उतरने के बाद भी उसने बहन को जिद छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। वह प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस बार बात नहीं मानने पर उसने रीमा का गला दबा दिया। जमीन पर गिरने पर दीपक उसे खींचकर ज्वार के खेत में ले गया। उसके जिंदा होने के शक में आरोपी ने अपने पास मौजूद आरी के ब्लेड से रीमा का गला रेत दिया और वहां से भाग गया।

 

घटना के बाद रीमा का मोबाइल फोन फेंका
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि उन्होंने 400 सीसीटीवी और हजारों नंबरों की लोकेशन निकाली। इस दौरान एक आरोपी पैदल जाता हुआ दिखा, लेकिन जो सीसीटीवी मिला, उसमें आरोपी की दाड़ी, मूंछ और सिर पर घने बाल थे। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद ही वह गंजा हो गया था। आरोपी ने रीमा का कीपैड फोन भी घटना स्थल के करीब ही बंद करके फेंक दिया।

 
विज्ञापन

घटना के बाद वह आराम से कमरे पर गया। रिश्तेदार और गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को कुछ भी नहीं बताया। जिस नंबर पर रीमा की अपने प्रेमी से बात हो रही थी, उससे भी पुलिस ने संपर्क किया। प्रेमी ने भी पुलिस को बताया कि रीमा ने भाई के आपत्ति जताने की बात उसको बताई थी, लेकिन उसको पता नहीं था कि वह उसकी इस तरह हत्या कर देगा। पुलिस प्रेमी को भी इस प्रकरण में गवाह बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें