फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीजा के साथ मारपीट, युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अमर विहार कॉलोनी स्थित घर में बृहस्पतिवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक का होली खेलने आए जीजा से झगड़ा हुआ था। संभवत इसी कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जानकारी मिली कि अमरीज उर्फ गौतम (33) किराए पर तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। दिल्ली की नंद नगरी कॉलोनी निवासी उनका जीजा होली खेलने के लिए आए। इस दौरान जीजा-साले में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। पड़ाेसियों ने आकर बीच-बचाव करते हुए दोनों को छुड़ा दिया। गौतम का जीजा अपने घर चला गया। मारपीट की घटना के बाद काफी समय तक गौतम के कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में गौतम का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें