फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 112 की सूचना पर गए पुलिसकर्मियों को भाई-बहन ने पीटा, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के लाल क्वार्टर क्षेत्र से शुक्रवार रात 11 बजे डायल 112 पर पुलिस को विशाल ने विवाद होने की सूचना दी। विशाल और उसके पड़ोसी अमित में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पीआरवी 4760 पर तैनात कांस्टेबल आशीष कुमार और होमगार्ड भूपेंद्र कुमार पहुंचे तो अमित ने उनके साथ भी अभद्रता की। पुलिस अमित को चौकी ले जाने लगी तो अमित और उसकी बहन सुषमा ने दोनों पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। मामले में कांस्टेबल आशीष कुमार ने अमित और सुषमा के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। कांस्टेबल आशीष कुमार का कहना है कि कॉलर विशाल ने बताया कि अमित उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है और धमकी दे रहा है। मौके पर वह अपने साथी होमगार्ड भूपेंद्र के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पक्ष अमित नहीं माना। वे उसे चौकी चलने के लिए कहने लगे। इतने में उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीछे से आई उसकी बहन सुषमा ने भी उनके हाथ पर काट लिया और वर्दी फाड़ दी। ऐसे में उनके चेहरे व हाथ पर कई जगह चोट आई हैं। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें