कोतवाली जहांगीराबाद के मौहल्ला कैलाशपुरी निकट, टाउन स्कूल निवासी नगर के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। आरोप है कि पहली पत्नी के होते हुए उसने दूसरी शादी की। पहली पत्नी अपनी सात साल की बेटी के साथ घंटों बैठी रही दरवाजे पर लेकिन पति और ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला।
आपस मे कोई समझौता नहीं हुआ और ना ही बेटी को खर्च देता है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। देर रात तक पीड़िता कार्रवाई के लिए इंतजार करती रही।