इंदिरापुरम। अहिंसाखंड दो की ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी के फ्लैट में चोरों ने गहने समेत दस लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग फ्लैट में नहीं थे। बृहस्पतिवार को फ्लैट मालकिन ने इंदिरापुरम पुलिस को चोरी का मुकदमा कराया है। शिकायतकर्ता विद्या पांडे ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके फ्लैट से चोरों ने 10 लाख की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी सामान चोरी कर लिया। वह घर पहुंचीं तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अपने आभूषण लाल रंग के बैग में रखे थे। कमरे से चोरों ने आभूषण से भरा बैग चुरा लिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सोसायटी में लगे कैमरे की फुटेज को चेक कर रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।