फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरी कंपनी के लाइसेंस पर बना रहे थे एसी बीआईएस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
्रसाहिबाबाद। राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स ललित मैकेनिकल वर्क्स पर शुक्रवार को बीआईएस की टीम ने छापा मारा। फर्म पर दिल्ली के किसी कंपनी को जारी किए गए लाइसेंस पर एसी बनाया जा रहा था। जबकि उस कंपनी के लायसेंस की अवधि खत्म हो चुकी थी। टीम ने बताया कि तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान कंपनी में आईएसआई के साथ चिह्नित एसी संचालन के लिए सर्किट ब्रेकरों का लगभग 150 पैक स्टॉक मार्क, सीएम/एल-3073850, आईएस/आईईसी 60898-1 फर्म में मिला। भारत मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि फर्जी लाइसेंस पर एसी निर्माण की शिकायत कई लोगों से मिली थी। शिकायत के आधार पर शाखा प्रबंधक कुमार अनिमेष के नेतृत्व में टीम गठित कर इसकी जानकारी जुटाई गई और छापा मारकर मौके से सारा सामान जब्त कर लिया गया है और साक्ष्य के उद्देश्य से कुछ सर्किट ब्रेकरों को सील कर लिया गया है। शाखा कार्यालय बीआईएस अधिनियम 2016 के अनुसार उल्लंघन के प्रावधान के अनुसार माननीय अदालत में मामला दर्ज करेगा और जब्त की गई सामग्री को सबूत के रूप में अदालत में पेश किया जाएगा। छापामारी अभियान में संयुक्त निदेशक नवीन कुमार के साथ ही उप निदेशक हरिओम मीना, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें