फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान की दीवार तोड़ी, पेस्टी और नमकीन खाकर डेढ़ लाख का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। झंडापुर में बेखौफ चोर बुधवार रात अजीत पांडेय के जनरल स्टोर की पीछे वाली दीवार तोड़ दी। अंदर घुसकर पेस्टी और नमकीन खाई और देसी घी, सरसो के तेल, रिफाइंड समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। सुबह सात बजे पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। घटना में चोर शामिल थे इनमें से तीन चोर कैमरे में कैद हो गए। लिंकरोड पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात एक बजे चोरों ने पीछे वाली दीवार तोड़ दी।इसके बाद दो चोर अंदर दुकान में घुसे। उन्होंने मुंह पर नाकाब बांधा हुआ था। चोरों ने वहां पेस्टी और नमकीन खाई। फिर 15 हजार कीमत की दो पेटी देसी घी, छह हजार कीमत की सरसो के तेल की चार पेटी, 8400 रुपये का रिफाइंड तेल, 60 हजार कीमत की सिगरेट की 200 डिब्बी, सिगरेट के 100 पैकेट जिसकी कीमत 8800 रुपये, 3000 रुपये कीमत की सिगरेट के 50 पैकेट के अलावा गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। इनके अलावा चोरों ने अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर लिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार का कहना है कि इससे पहले भी चोरों ने 2017 में 50 हजार रुपये, 2019 में डेढ़ लाख रुपये और अब फिर से डेढ़ लाख रुपये की चोरी हो गई। आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद इलाके में गश्त नहीं करते हैं। इससे इलाके के तमाम व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें