फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गुरुग्राम के बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर के एक कारोबारी ने गुरुग्राम स्थित एक बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कारोबारी का आरोप है कि कैश लिमिट बनवाने के दौरान दिए गए दस्तावेजों पर उनके ससुर और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक प्रबंधक और अधिकारियों ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कविनगर के एम-ब्लॉक में रहने वाले कारोबारी विनय कुमार का कहना है कि वह और उनकी पत्नी मधु दोनों मैसर्स वन इंटनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। उन्होंने कारोबार के संबंध में वर्ष 2018 में एक प्राइवेट बैंक सेक्टर 53, गुरुग्राम (हरियाणा) से कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई थी। स्वीकृत कराते समय बैंक के तत्कालीन प्रबंधक और कर्मचारियों ने दोनों निदेशकों से बहुत सारे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए थे। बैंक वालों ने उनके ससुर विपिन कुमार से भी कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे, जबकि उनका इस फर्म से कोई ताल्लुक नहीं था। उनकी फर्म ने कैश क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल किया, लेकिन कोरोना काल के दौरान व्यवसाय में मंदी के कारण व समय पर रकम अदा नहीं कर पाए। इसके बाद बैंक ने उनकी कैश लिमिट को एनपीए घोषित कर दिया। ऋण राशि की वसूली के लिए बैंक ने ऋण वसूली अधिकरण में वाद दाखिल कर दिया। पड़ताल करने पर पता चला कि मुकदमे में पेश किए गए दस्तावेजों पर उनके ससुर और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। यह जाली तरीके से बनाए गए हैं। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने एक सरकारी विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर जालसाजी करके अनुमति प्राप्त की गई है। कविनगर पुलिस ने बैंक प्रबंधक और अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें