फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनएच-9 पर दिनदहाड़े रोडरेज, विरोध करने पर राइफल से चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के एनएच-9 पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर उत्तराखंड नंबर की तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मारने और राइफल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र कानून की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने नंबर के आधार पर रार सवार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली अमर कॉलोनी निवासी लॉ के छात्र अर्चित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इन दिनों गाजियाबाद कोर्ट में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं। 23 सितंबर को वह अपने दोस्त उदित शर्मा और हातिफ के साथ गाजियाबाद कोर्ट से दिल्ली स्थित घर लौट रहे थे। अर्चित के दोनों दोस्त भी गाजियाबाद कोर्ट में इंटर्नशिप कर रहे हैं। शाम लगभग चार बजे एनएच-9 पर पीछे से तेज रफ्तार आई उत्तराखंड नंबर की कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने कार से बाहर निकलकर विरोध जताया तो चालक ने उनकी कार को फिर से साइड मारते हुए अपनी गाड़ी कार के आगे लगा दी। इसके बाद फिर गाड़ी को पीछे हटाया और कई बार उनकी कार में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका फिर विरोध किया तो दूसरी कार से दो युवक हाथ में पिस्टल और राइफल लेकर उतरे। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल की बट से उनकी कार के शीशे पर हमला किया तो दूसरे ने राइफल लोड करके गोली चला दी। इससे वह बुरी तरह डर गए और कार लेकर वहां से भाग गए। इस दौरान एनएच-9 पर जाम भी लग गया था। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना एनएच-9 पर लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने हुई है।
अर्चित का आरोप है कि मामले की शिकायत खोड़ा थाने पर की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की ताो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें