फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़कर बेकाबू ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 01 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-24 पर ट्रक और वैन की टक्कर में वैन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे हुआ। दुर्घटना में वैन सवार एक महिला और तीन बच्चे घायल हुए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान महेश चंद (50) और मनोज (45) के रूप में हुई है। महेश एमसीडी दिल्ली में सेनेटरी इंस्पेक्टर थे और दिल्ली के मीत नगर इलाके में रहते थे जबकि मनोज वैन चालक थे और शाहदरा में रहते थे। 

एसओ मसूरी हरदयाल यादव ने बताया कि महेश रात करीब साढ़े 12 बजे पत्नी अनीता (45), पुत्र आयुष (13) और पीयूष (11) व पुत्री शगुन (6) के साथ अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर गए थे। उन्होंने शाहदरा निवासी मनोज की वैन किराए पर ली थी।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे मसूरी स्थित सागर वाटिका के पास हापुड़ की ओर से आ रहा एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़कर रांग साइड आ गया और महेश की वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन दो पलटे खाकर सड़क किनारे जा गिरी। इससे वैन में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

राहगीरों ने बताया कि ट्रक में पनीर भरा हुआ था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर संजयनगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महेश और मनोज को मृत घोषित कर दिया।

बाकी घायलों को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे में महेश के साले राजेंद्र कुमार निवासी सीलमपुर ने ट्रक चालक के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें