एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की जैन कॉलोनी में छह जनवरी को युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सीने में दो गोली मारकर हत्या करना सामने आया था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त सुफियान निवासी दिल्ली के रूप में की थी। परिजनों ने मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस जांच में सुफियान के दोस्तों के द्वारा हत्या करना सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने पुस्ता रोड ठोकर नंबर नौ के पास से बाइक पर आ रहे मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम संदीप बैसोया निवासी जगतपुरी वजीराबाद दिल्ली, दिव्यांशु उर्फ रौकी निवासी चमन विहार थाना अंकुर विहार व साहिल उर्फ बल्लू निवासी विजय विहार थाना अंकुर विहार बताएं हैं।
संदीप बैसोया और दिव्यांशु उर्फ रौकी को हथियार बरामद करने के लिए ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के हरमपुर के जंगल में झाड़ियों में ले गए थे। यहां दोनों मौका पाकर पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि गोली पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।