फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुटीक संचालिका को पार्टनर के दोस्त ने दुकान में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुटीक संचालिका प्रियंका यादव निवासी पंचशील कालोनी को उनकी पार्टनर के दोस्त ने उन्हें दुकान में बंद कर दिया। प्रियंका का बुटीक पार्टनर के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। प्रियंका ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पंचशील मार्केट में साझे में बुटीक संचालित करने वाली प्रियंका यादव ने बयाया कि वह अपनी पार्टनर आस्था सक्सेना के साथ हिसाब की बात कर रही थीं। तभी आस्था के परिचित हरिओम पांडे दुकान पर आए थे। हिसाब में मतभेद होने पर हरिओम ने उनके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया और बेटी समेत जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें दुकान में बंद करके चला गया।
प्रियंका के अनुसार वह बुरी तरह से डर गईं और अपने पति को इसकी सूचना दी। पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुहंची पुलिस ने शटर खोलकर उन्हें दुकान से बाहर निकला। आरोप है कि हरिओम पंवार ने उन्हें फोन करके बर्बाद करने की धमकी दी है। एसीपी भास्कर मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें