फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में युवक की संदिग्ध मौत: बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ा था कपिल, साथ आई महिला मौके से फरार

Fri, 18 Sep 2026 10:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर शुक्रवार शाम 29 वर्षीय कपिल कश्यप का शव मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों के अनुसार एक महिला उसके साथ थी, जो मौके से चली गई। 
विज्ञापन
मौके पर एकत्रित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

 
नगर के गांव बुदाना निवासी 29 वर्षीय कपिल कश्यप विवाहित था। कपिल मजदूरी करते थे और उनके दो बच्चे है। परिजनों ने बताया कि कपिल शुक्रवार दोपहर जरुरी काम  की बात कह कर घर से गए थे, मगर देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार शाम करीब सात बजे किसी राहगीर ने कॉल कर बताया कि कपिल बदहवास अवस्था में कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रहें है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो राहगीर ने उन्हें बताया कि कपिल के साथ एक महिला भी थी जो कुछ देर रुकने के बाद वहां से भाग गई। महिला ने ही राहगीर को कपिल के परिजनों का नंबर दिया था। परिजन कपिल को मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें