फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल्लूगढ़ी अंडरपास में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित कल्लूगढ़ी अंडरपास में शुक्रवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हुलिए और पहनावे से मृतक बुजुर्ग भिक्षा मांगने वाला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें