नगर के गांव बखरवा में आठ दिन पूर्व लापता हुए लैब अटेंडेंट पवन शर्मा का शव मंगलवार को ईंख के खेत में बरामद हुआ है। परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गांव बखरवा निवासी पवन शर्मा नगर के डॉ.केएन मोदी फांउडेशन के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में रसायन विभाग में लैब अटेंडेंट थे । पुत्र तुषार के अनुसार बीती 21 सितंबर को सुबह करीब 8.30 बजे पवन शर्मा को इंस्टीट्यूट जाने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर छोड़ा था, मगर पवन शर्मा शाम को घर नहीं लौटे।
परिजनों ने पवन को कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने पवन को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था। तुषार ने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर गांव के जंगल में ईख के खेत में एक सड़ा गला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में की। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है और उसे जानवरों ने खा रखा है।