वैशाली सेक्टर 4 स्थित पोडियम पार्क में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवती का खून से लथपथ शव मिला। युवती के सीने पर चाकू गोदने के घाव हैं। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा है। सुबह आठ बजे जब स्थानीय व्यक्ति पार्क में टहलने पहुंचे तब उन्होंने शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं। नुकीली चीज से गोदने का निशान भी मिला है। बाकी चीजें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो पाएंगी। युवती की शिनाख्त और मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।