मोदीनगर। निवाड़ी के गांव कैथवाड़ी में ई-रिक्शा चालक मनीष कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 35 वर्षीय मनीष कुमार दिव्यांग थे और ई-रिक्शा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, उनका काफी समय से पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। करीब पांच दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी, जिससे मनीष तनाव में थे। रविवार रात वह सोने गए, लेकिन सोमवार सुबह दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो मनीष का शव फंदे से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।