मसूरी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि टोल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसकी पहचान आसिफ (27) निवासी जाकिर कॉलोनी पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ के रूप में की। भाई गुलफाम व शमशू ने बताया कि आसिफ को चर्म रोग था। वह नशा करने का आदी था और घर से कई दिन के लिए गायब हो जाता था। कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से भाग जाता था।