रविवार सुबह गंगनहर नाहल झाल पर रील बनाते हुए 10वीं कक्षा के छात्र जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मयूर विहार डासना देहात मसूरी गंगनहर झाल में गिर गया था। जिसका शव गंगनहर में काफी तलाश करने के बाद बुधवार की सुबह 9 बजे घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर देहरा झाल से परिजनों को बरामद हुआ।
रविवार की सुबह रील बनाते हुए गंगनहर झाल में डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद देहरा झाल से बरामद हुआ। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह गंगनहर नाहल झाल पर रील बनाते हुए 10वीं कक्षा के छात्र जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मयूर विहार डासना देहात मसूरी गंगनहर झाल में गिर गया था। जिसका शव गंगनहर में काफी तलाश करने के बाद बुधवार की सुबह 9 बजे घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर देहरा झाल से परिजनों को बरामद हुआ। छात्र के परिजन दो दिनों से देहरा झाल पर रात दिन रहकर गंगनहर में छात्र जुनैद के शव की तलाश में लगे थे।
सूचना पाकर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जुनैद के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा, लेकिन छात्र के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जुनैद के शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराये परिजनों को सौंप दिया।