फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अंडरपास में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, नहीं हो सकी पहचान; पुलिस की जांच जारी

Fri, 07 Aug 2026 10:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कल्लूगढ़ी अंडरपास में शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक मांगकर जीवनयापन करता प्रतीत हो रहा है। पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित कल्लूगढ़ी अंडरपास में शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर जब अंडरपास में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, मृतक व्यक्ति मांगकर जीवनयापन करता प्रतीत हो रहा है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग पिछले कुछ समय से इसी क्षेत्र में रह रहा था या कहीं और से यहां आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष प्रतीत हो रही है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें