फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाहल झाल में मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेजी गई है, ताकि मृतक की पहचान कराई जा सके।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि चितौड़ा पुल से नाहल झाल की ओर गंगनहर में एक शव बहता हुआ जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के नीले पुल के पास स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने हल्के आसमानी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था। शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें