फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक रिश्वत मामले में प्रबंधक से जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
80 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट मंजूर करने के एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप

बचाव पक्ष के गवाह से अभियोजन ने पूछे सवाल, 25 नवंबर को अगली सुनवाई

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में ऋण के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप से जुड़े मामले में सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से पेश हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक राजेश मीणा से अभियोजन पक्ष ने जिरह की। पीठासीन अधिकारी भारत यादव ने अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की है।

मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किए जा रहे हैं और सफाई साक्ष्य दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को इसी क्रम में राजेश मीणा अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, जावेद की पत्नी समरीन ने महिला स्वावलंबन योजना के तहत 80 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट के लिए शिकारपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत करने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अंकित मलिक ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 11 दिसंबर 2024 को ट्रैप कार्रवाई की थी। जांच एजेंसी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक को एक लाख रुपये का चेक दिया था, जिसका भुगतान उसी दिन हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने खाते से रकम निकलने की जानकारी सीबीआई को दी। जांच के दौरान एजेंसी ने शाखा प्रबंधक की मेज से शिकायतकर्ता का चेक बरामद किया। साथ ही मेज के नीचे रखी कूड़ेदान की बाल्टी से 500 रुपये के नोटों की दो गड्डियां मिलने का दावा किया गया। सीबीआई का आरोप है कि रिश्वत की रकम छिपाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


अभियोजन की गवाही पूरी होने के बाद अब बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। अदालत में गवाहों से जिरह और सफाई साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें