फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बड़े प्रोजेक्टों की भूमिका तैयार करने वाली बोर्ड बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हरनंदीपुरम और एयरोसिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने वाली गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी। यह बैठक मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय में होनी है। इसमें जीडीए की तरफ से कुल 17 प्रस्ताव को रखे जाएंगे। सबसे महत्वपर्ण प्रस्ताव क्रिकेट स्टेडियम के एमओयू से जुड़ा हुआ है। जीडीए और यूपीसीए की साझेदारी तय होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हरनंदीपुरम के दूसरे फेज ये साथ एयरोसिटी के लिए भूमि अधिग्रहण पर भी इसमें चर्चा होगी। साथ ही जीडीए की तरफ से जनपद मे अग्नि सुरक्षा को लेकर एक करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को रखा जाएगा। वहीं, हाईटेक टाउनशिप योजनाओं की प्रगति पर भी इसमें चर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें