फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हनीट्रैप में फंसाकर युवक को किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुलंदशहर के सौरभ कुमार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी युवती पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में युवक ने कोर्ट का सहारा लेकर युवती समेत उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती ने ब्लैकमेल करके कई बार उनसे रकम ली। इसके बाद उसने बहाने से घर बुलाकर परिवार के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। सौरभ कुमार का कहना है कि 2020 में चचेरी बहन की शादी में उसकी मुलाकात युवती के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवती ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि 31 मई 2023 को युवती ने उन्हें फोन करके घर आकर अश्लील फोटो और वीडियो ले जाने के लिए कहा। उसके घर जाने पर उसने अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। किसी तरह उन्होंने उनसे अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट के सहारा लिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें