फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीएसटी अकाउंट एक्टिवेट करने के नाम पर 2.41 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के शास्त्रीनगर निवासी 75 वर्षीय कालू लाल मीना को शातिरों ने जाल में फंसाकर उनके खाते से दो बार में 2.41 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने नामी शॉपिंग साइट पर जीएसटी एक्टिवेट करने के लिए कॉल किया था। इसके बाद शातिरों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर ठगी की। कालू लाल मीना का कहना है कि उन्होंने शॉपिंग साइट पर जीएसटी नंबर एक्टिवेट करने के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल कटने के बाद दूसरे नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉलर ने उन्हें उनसे कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसके बाद उनके पास फिर दूसरे नंबर से कॉल आई। इस बार कॉलर ने बातचीत के दौरान उनसे जानकारी लेकर फोन हैक कर लिया और खाते से दो बार में रुपये निकल गए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें