फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती के अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती के उसके ही पुराने दोस्त ने अश्लील फोटो ले लिए और अब वह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी युवती के भाई को भी फोटो भेज रहा है। मामले में युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है। युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी एक मेडिकल स्टोर पर काम करती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती मुजफ्फरनगर के रहने वाले सोनू सैनी से हो गई थी। दोस्ती के दौरान आरोपी ने उनकी बेटी के फोटो ले लिए। अब वह इन फोटो पोस्ट करने की धमकी दे रहा है और बेटी के मोबाइल पर अश्लील व धमकी भरे मेसेज भेज रहा है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें