फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गृह मंत्रालय के सेवानिवृत कर्मचारी के खाते से निकाले 96 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर निवासी गृह मंत्रालय के सेवानिवृत कर्मचारी जगदीश कुमार के खाते से शातिरों ने 96 हजार रुपये निकाल लिए। शातिरों ने डुप्लीकेट डेबिट कार्ड के जरिये ठगी की। मोबाइल फोन पर मेसेज आने पर उन्हें इसका पता चला।
विज्ञापन


प्रताप विहार निवासी जगदीश कुमार का कहना है कि उनका विजयनगर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। उनका डेबिट कार्ड उनके ही पास था। इसके बावजूद उनके खाते से किसी ने रकम निकाल ली। मोबाइल पर मेसेज आने पर पता चला कि डेबिट कार्ड के जरिये रकम निकाली गई है। मामले में उन्होंने केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच कर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें