फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 982 वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, स्टंटबाजी करने वाले 156 पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को काली फिल्म और स्टंटबाजी के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 982 वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई, जबकि नियम तोड़ने वाले 1125 वाहनों के चालान किए गए। एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। जोनवार कार्रवाई में नगर जोन में 262, ट्रांस हिंडन में 207, ग्रामीण जोन में 169 और यातायात पुलिस ने 344 वाहनों से काली फिल्म हटाई। वहीं, काली फिल्म को लेकर 969 और स्टंटबाजी को लेकर 156 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे अधिक 422 चालान यातायात पुलिस ने किए, जबकि नगर जोन में 259, ट्रांस हिंडन में 244 और ग्रामीण जोन में 200 चालान हुए।अधिकारियों के मुताबिक काली फिल्म सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है और स्टंटबाजी से हादसों का खतरा बढ़ता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें