फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाने आए बेटे को पीटा: भाजयुमो नेता ने तीन साथियों संग की घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, महिला के फाड़े कपड़े

Wed, 14 Sep 2022 09:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद

सार

आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। जब उसके बेटे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे फोन छीनकर तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो नगर अध्यक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान भाजयुमो नगर अध्यक्ष रवि लोधी, गिरीश लोधी, पवन लोधी और अरूण सैनी के साथ उसके घर में घुस आए। 

आरोपियों ने घर में घुसते ही शिकायत किए जाने का विरोध करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसका शोर सुनकर जब उसका बेटा मौके पर पहुंचा और आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। जब उसके बेटे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे फोन छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें