भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
गाजियाबाद। अशोकनगर स्थित महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में सबसे पहले सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह ने कहा कि 1980 में भाजपा के बनने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 41 साल में पार्टी ने कई इतिहास रचे हैं। इस समय पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि चार दशकों में भाजपा ने सामाजिक दायित्वों के दायरे को अपने विस्तार के साथ-साथ बड़ा किया है। समारोह में सांसद जनरल वी के सिंह व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव राज शर्मा चंद्र मोहन शर्मा, सरदार एसपी सिंह, सुभाष शर्मा और अमरदत्त शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, बृजपाल तेवतिया, राजेश्वर प्रसाद, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, चमन चौहान, रानिता सिंह, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, सुमिता सामंत, बोबी त्यागी, राजीव शर्मा, साक्षी नारंग, संजीव चौधरी, बी एल गौतम, यशपाल पहलवान, पूनम कौशिक, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, जयकमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अशोक पांडेय, निखिल कुमार, त्रिलोक चौधरी, विकास डागर, मनोज यादव, सिमल शर्मा, पंकज भारद्वाज, हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।