फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Mon, 25 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित किंग पैलेस में चल रहा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को समाप्त हो गया। शिविर के अंतिम दिन विधानसभा चुनाव-2017 का मुद्दा छाया रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में महानगर के वरिष्ठ नेता, महानगर कार्यसमिति, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने प्रशिक्षण लिया। दूसरे और अंतिम दिन दस सत्र संपन्न हुए। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।

अंतिम दिन के सत्र का उद्घाटन वेस्ट यूपी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने किया और पार्टी का इतिहास बताया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने एकात्म मानववाद दर्शन विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर मिशन-2017 की तैयारियों में जुटने की अपील की। वरिष्ठ नेता वाईपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन



किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर ने प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की किसानों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सुनीता दयाल, अरविंद भारतीय, अशोक गोयल, बृजपाल तेवतिया, सरदार एस पी सिंह, विजय मोहन, अनिल स्वामी, अतुल गर्ग, पवन गोयल, राजीव अग्रवाल, मानसिंह गोस्वामी, राजेश त्यागी, अमित त्यागी, विमला रावत, पूनम कौशिक, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें