फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में उलझी भाजपा, वार्ड छह आठ पर घोषित नहीं कर पाई प्रत्याशी 

Mon, 05 Apr 2021 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

  • पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने किया निर्दलीय नामांकन, अब बाद में समर्थन देने की तैयारी 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा मुरादनगर क्षेत्र में उलझ गई है। पार्टी और संगठन नामांकन के अंतिम दिन भी मुरादनगर के वार्ड छह और आठ के लिए उम्मीदवार नहीं तलाश पाया, लेकिन दोनों ही सीटों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों से निर्दलीय नामांकन जरूर कराया गया। पार्टी दावा कर रही है कि सोमवार तक आलाकमान दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर देगा। उधर, कुछ सीटों भाजपा के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। क्योंकि टिकट ना मिलने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय नामांकन कर दिया है। इनमें कुछ को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थक भी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


14 जिला पंचायत सदस्यों में से भाजपा ने बीते हफ्ते 12 वार्ड के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी, लेकिन मुरादनगर क्षेत्र से जुड़े वार्ड छह और आठ पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी नामांकन से पहले दोनों वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर देगी, लेकिन रविवार को नामांकन के अंतिम दिन भी नाम फाइनल नहीं हुए, लेकिन दोनों वार्डों पर पार्टी समर्थित दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन जरूर कराए गए। 

इनमें वार्ड-6 किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री रहे मुकेश त्यागी की पुत्रवधू स्नेह लता त्यागी और वार्ड- 8 से पवन सहलौत का नामांकन हुआ है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि स्नेहालता और पवन सहलौत ने नामांकन किया है। दोनों का नामांकन निर्दलीय है, लेकिन दोनों ही पार्टी से जुड़े हैं। बाकी पार्टी आलाकमान सोमवार तक दोनों ही वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन


इन्हीं दोनों वार्डों से पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के पौत्र और पुत्रवधू ने भी निर्दलीय नामांकन किया है। पौत्र मोहित त्यागी ने वार्ड-8 से और वार्ड-6 से पुत्रवधू रश्मि त्यागी ने नामांकन किया है। अब पार्टी संगठन उलझा है कि किसको टिकट दिया जाए। दोनों ही वार्डों में चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी पवन सहलौत पर दाव खेल सकती है या फिर मोहित त्यागी को भी समर्थन कर सकती है। 

तो क्या नाराज समर्थकों ने ठोक दिया दावा
कुछ सीटों पर भाजपा से जुड़े रहे कार्यकर्ताओं ने भी निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर नामांकन कर दिया है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकट न मिलने से नाराज कुछ कार्यकर्ता अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। वार्ड-7 से भाजपा के पुष्पेंद्र चौधरी उम्मीदवार है लेकिन यहीं से सुलतानपुर के ग्राम प्रधान रहे मनोज चौधरी ने भी नामांकन किया है। मनोज चौधरी को स्थानीय सांसद का नजदीकी माना जाता है और पूर्व में उनके प्रतिनिधि भी रहे हैं। साथ ही विधायक से भी उनके मधुर संबंध बताए जाते हैं। 

जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठे सवाल 
लोनी से जुड़े वार्ड-12 में भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने नामांकन किया है। इनकी बसपा से भाजपा में आए पूर्व एमएलसी से काफी नजदीकी है। वहीं, वार्ड-13 में एक ब्राह्मण प्रत्याशी ने भी नामांकन किया है। बताया जा रहा है कि इसी वार्ड से भाजपा ने इनका नाम पैनल में भेजा था। इसके बाद टिकट के लिए कुछ लोगों ने पैरवी भी की थी लेकिन यहां से ईश्वर मावी की पुत्रवधू अशू मावी को टिकट हो गया। इसके बाद नाराज ब्राह्मण उम्मीदवार ने दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसे में पैरवी करने वाले पार्टी संगठन के पदाधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, इसी वार्ड से एक विधायक के नजदीकी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें